लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: मऊ सदर सीट पर मुख्तार के बेटे और अशोक सिंह के बीच रोमांचक मुकाबला

उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के चुनाव पर तो दांव लगा ही है, इसके अलावा दो ताकतवर परिवारों की पुरानी रंजिश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के चुनाव पर तो दांव लगा ही है, इसके अलावा दो ताकतवर परिवारों की पुरानी रंजिश का मसला भी है. अपने भाई की हत्या के लिए न्याय चाहने वाला एक प्रत्याशी हत्या के आरोपी के बेटे के विरुद्ध चुनाव लड़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी अशोक सिंह, बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ खड़े हैं जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) से उम्मीदवार हैं.