लेटेस्ट न्यूज़

UP Bypoll: वोटिंग से पहले जानें सभी 9 सीटों पर भाजपा-सपा में कौन किससे ज्यादा मजबूत? दिलचस्प है आंकड़ा

Uttar Pradesh assembly by election news: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सपा अकेले उतरेगी, भाजपा-बसपा ने उम्मीदवार घोषित किए, कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन का समर्थन चुना.

ADVERTISEMENT

सीएम योगी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सीएम योगी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
google news

Uttar Pradesh assembly by election news: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) अकेले चुनाव लड़ने जा रही है. इस कदम से प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी बसपा ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. वहीं, कांग्रेस ने त्रिकोणीय मुकाबले से दूर रहते हुए ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन करने का फैसला किया है. इस बीच लोगों के मन में इस बात को जाननी की उत्सुकता है कि सभी 9 सीटों पर सपा और भाजपा में कौन किससे ज्यादा मजबूत है? आइए आपको इसी का जवाब खबर में आगे देते हैं.