यूपी उपचुनाव: मतदान के बीच CM योगी आदित्यनाथ और शिवपाल यादव ने की जनता से ये अपील
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri By Election), रामपुर विधानसभा (Rampur By Election) और खतौली विधानसभा (Khatauli By Election) सीटों के उपचुनावों के लिए आज…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri By Election), रामपुर विधानसभा (Rampur By Election) और खतौली विधानसभा (Khatauli By Election) सीटों के उपचुनावों के लिए आज यानी सोमवार को मतदान शुरू हो गया है. इन उपचुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा काफी दिनों से चढ़ा हुआ था. उपचुनावों में भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्य तौर से आमने-सामने हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों से अपील की है.