‘जहां-जहां चला बुल्डोजर, वहां हार गई BJP’, ओम प्रकाश राजभर ने नहीं मानी हार, अब ये कहा
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुल्डोजर शब्द का जमकर इस्तेमाल किया.…
ADVERTISEMENT

UpTak
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुल्डोजर शब्द का जमकर इस्तेमाल किया. सीएम योगी ने अपनी सभाओं में बुल्डोजर को विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसकी मदद से उन्होंने अपराधियों की अवैध सम्पत्तियों पर नकेल कसी है. तो वहीं, दूसरी ओर एसपी चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने बुल्डोजर का दुरुपयोग किया है. अब इसी मुद्दे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.