केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में बनवाया अपना मकान, सांसद सुनेंगी जनता की समस्याएं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनपद अमेठी में अपना नया मकान बनवा लिया है, जिसके गृह प्रवेश की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री द्वारा बनाए गए घर को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही लोगों में खुशी का माहौल है.
ADVERTISEMENT

smriti irani amethi house
उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट अमेठी से सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा साल 2019 की लोकसभा चुनाव में जनता से किया गया. वादा लगभग पूरा होता दिख रहा है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनपद अमेठी में अपना नया मकान बनवा लिया है, जिसके गृह प्रवेश की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री द्वारा बनाए गए घर को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही लोगों में खुशी का माहौल है.

