स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा महासचिव पद से दिया इस्तीफा, लंबे खत में अखिलेश को ये सब लिखा
स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पद के बिना भी सपा को सशक्त बनाने में तत्पर रहूंगा.
ADVERTISEMENT

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य.
Uttar Prades News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स अकाउंट पर त्यागपत्र को साझा करते हुए संज्ञानार्थ लिखा है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी को टैग किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पद के बिना भी सपा को सशक्त बनाने में तत्पर रहूंगा.