लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर उद्धाटन पर बोले सपा सांसद बर्क- उस दिन गम का दिन मनाएंगे, कांग्रेस को कहा धन्यवाद

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. इस बीच शफीकुर्रहमान बर्क ने राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर बड़ बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

UP Politics: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. इस बीच शफीकुर्रहमान बर्क ने राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर बड़ बयान दिया है. शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि, हम किसी भी कीमत पर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते. वहां मुसलमानों की बाबरी मस्जिद थी.   

सपा सांसद ने आगे कहा, वहां जबरदस्ती कानून का सहारा लेकर मस्जिद को मंदिर बना दिया गया है. मुसलमानों के लिए इससे ज्यादा परेशानी की बात नहीं हो सकती है. उस कार्यक्रम में शिरकत करने का कोई सवाल ही नहीं होता है. हम उस दिन गम का दिन मनाएंगे.

कर्नाटक में हिबाज बैन के आदेश वापसी पर ये बोले

बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने हिजाब बैन का आदेश वापस ले लिया है. इस आदेश पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, हमें कर्नाटक सरकार से यही उम्मीद थी. वहां की कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया था, उसको पूरा किया गया है. हमें इस बात की खुशी है.

अयोध्या में मंदिर उद्घाटन की तैयारियां तेज

बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण अपने आखिरी चरणों में है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. बता दें कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के जाने-माने करीब 4 हजार लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. केंद्र सरकार और यूपी सरकार इस कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर पुरी तरह से जुटी हुई है.