यूपी उपचुनाव की 10 सीटों में 6 पर सपा ने उतारे उम्मीदवार, इतने दलित और मुस्लिम को दिया टिकट
SP Candidate List News: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने अपने गठबंधन के साथी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उपचुनाव के मद्देनजर 10 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में अखिलेश यादव
SP Candidate List News: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने अपने गठबंधन के साथी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उपचुनाव के मद्देनजर 10 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सपा की इस लिस्ट के बारे में कांग्रेस को जानकारी नहीं थी. वहीं, सपा ने जिन 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें 3 ओबीसी, 2 मुस्लिम और एक दलित शामिल हैं. खबर में आगे जानिए सपा ने किस समाज के किस नेता को टिकट दिया है.