लेटेस्ट न्यूज़

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी सपा, बांदा में अखिलेश-शिवपाल कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

Akhilesh Yadav News: 2024 के लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्षी पार्टियों ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: 2024 के लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्षी पार्टियों ने कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो चुकी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बता दें कि सपा का 2 दिन (16 और 17 अगस्त) का कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर बांदा में आयोजित किया जाएगा. इस शिविर के पहले दिन समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव और दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे.