लेटेस्ट न्यूज़

शिवपाल यादव बोले- ‘अखिलेश को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा मेरी पार्टी है’

UP Political News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा उनकी पार्टी है. पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है, यादव ने कहा, ‘अखिलेश यादव मेरे भतीजे और सपा अध्यक्ष हैं. मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया है. उनकी तरह मैं भी सपा का विधायक हूं. सपा मेरी पार्टी है और मैं पहले पदों पर भी रहा हूं.”