‘मौलाना मोबाइल के जरिए…’, राजा भैया ने वक्फ बोर्ड को लेकर जो गंभीर बात कही, जबरदस्त चर्चाओं में आई
UP News: राजा भइया ने गुजरात के राजकोट में महराज मांधाता सिंह से मुलाकात की थी. इस दौरान कार्यक्रम आयोजित किया गया था. तभी राजा भैया ने वक्फ बोर्ड को लेकर कुछ ऐसा बोला, जो जबरदस्त चर्चाओं में आ गया.
ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya
Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा के बाहुबली और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदरी नरेश रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ विधेयक की सराहना की है. इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड को एकतरफा और विशेष ताकत वाला बताया और कहा कि वक्फ बोर्ड की इतनी ताकत होना देश के लिए घातक हो सकता है.