लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी को रात 10:28 मिनट पर जन्मदिन की बधाई देने की अखिलेश यादव ने बताई ये वजह

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बधाई संदेश की हो रही है. अब अखिलेश ने इस बात की वजह खुद बताई है कि उन्होंने सीएम योगी को देर से जन्मदिन की बधाई क्यों दी थी.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर 5 जून को दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बधाई संदेश की हो रही है. दरअसल, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को भारतीय समय के अनुसार रात 10:28 बजे 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर जन्मदिन की बधाई दी. सीएम योगी को देर से बधाई देने का कारण बताते हुए अखिलेश ने कहा कि वह इस समय लंदन में हैं और उन्होंने यहां के समयानुसार बधाई भेजी थी. अखिलेश की 'देर रात' वाली टाइमिंग और संदेश में इस्तेमाल किया गया खास शब्द अब सियासी गलियारों में बहस का नया मुद्दा बन गया है.