लेटेस्ट न्यूज़

27 साल से मऊ सीट पर मुख्तार के परिवार का कब्जा, अब होगा उपचुनाव पर राजभर ने पहले ही फंसा दिया पेच!

UP News: मऊ विधानसभा सीट से अब्बास अंसारी की विधायकी जाते ही यहां उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. दरअसल ओपी राजभर ने इस सीट को लेकर अपने ही सहयोगी भाजपा को मुश्किलों में डाल दिया है.

ADVERTISEMENT

UP News, UP Politics, OP Rajbhar, mau vidhan sabha, mau vidhan sabha, abbas ansari, UP BJP
UP News
social share
google news

UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक रहे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुना दी है. इसी के साथ अब्बास अंसारी की विधायकी भी चली गई और मऊ विधानसभा सीट भी खाली हो गई. अब ये भी साफ हो गया है कि मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा.