लेटेस्ट न्यूज़

Video: महेंद्र राजभर को पहले फूलों का हार पहनाया फिर लगा थप्पड़ बरसाने, ये बृजेश राजभर कौन है?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.  यहां सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ मंच पर मारपीट की गई.

ADVERTISEMENT

Suheldev Swabhiman Party president Mahendra Rajbhar assaulted
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ मारपीट
social share
google news

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ मंच पर मारपीट की गई. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद उनकी ही पार्टी के नेता बृजेश राजभर ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिए . यह घटना महाराज सुहेलदेव की विजय दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां महेंद्र राजभर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे.