UP में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर पेंच! केशव मौर्य या पश्चिम से कोई नाम, कौन है रेस में?
उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव (2024) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इधर यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली होने के…
ADVERTISEMENT

UpTak
उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव (2024) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इधर यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली होने के बाद पार्टी उस चेहरे की तलाश में लग गई है जो आगामी आम चुनाव में यूपी में पार्टी की पकड़ को और मजबूती दे सके. इसी बीच राजनैतिक गलियारों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चर्चा जोरों पर है. वजह है उनके बदले अंदाज और ट्वीट, जो कहीं न कहीं इस बात को हवा दे रहे हैं कि वे प्रदेश में पार्टी के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं. गौरतलब है कि डिप्टी सीएम मौर्य ने जब से यह ट्वीट किया है कि “संगठन सरकार से बड़ा है” तभी से उनके नाम के कयास लगाए जाने लगे हैं.