संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को चुकाना होगा 19100000 रुपये का बिजली बिल
Sambhal SP MP Zia ur Rehman Barq News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय मोहल्ले में संभल से लोकसभा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास के बाहर बनी सीढ़ियों को शुक्रवार को बुलडोजर ने गिरा दिया. वहीं, बिजली चोरी के आरोप में बर्क के खिलाफ 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
ADVERTISEMENT

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क.
Sambhal SP MP Zia ur Rehman Barq News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय मोहल्ले में संभल से लोकसभा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास के बाहर बनी सीढ़ियों को शुक्रवार को बुलडोजर ने गिरा दिया. सीढ़ियों को बुलडोजर से गिराया गया, जिसका वीडियो सामने आया है. पिछले 15 दिनों से संभल के अलग-अलग इलाकों में नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है. आज भी भारी पुलिस बल की मदद से सांसद के आवास की सीढ़ियां गिरा दी गईं.
