अखिलेश यादव बोले- सत्ता में बीजेपी के आने के बाद से सामाजिक सद्भावना के साथ खिलवाड़ बढ़ा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों से देश और…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों से देश और समाज के समक्ष संकट खड़ा हो गया है. भाजपा-आरएसएस अपने जन्म के प्रारम्भ से ही समाज को बांटने और नफरत की राजनीति को बढ़ावा देती आई है. सत्ता में भाजपा के आने के बाद से सामाजिक सद्भावना के साथ खिलवाड़ बढ़ गया है.