लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट पर राजा भैया की ये बात हो गई वायरल, बड़े बयान में किसकी ओर कर दिया इशारा

Delhi Blast Raja Bhaiya News: दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद माहौल गमगीन है. कई लोगों ने इस ब्लास्ट में अपनी जान गंवाई है. इस बीच राजा भैया ने ब्लास्ट को लेकर तीखा प्रहार किया है.

ADVERTISEMENT

Photo: Raghuraj Pratap Singh
Photo: Raghuraj Pratap Singh
social share
google news

Delhi Blast Raja Bhaiya News: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है. इन मृतकों में यूपी के 4 लोग शामिल हैं. देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. जांच एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और तहकीकात में जुटी हुई हैं. फॉरेंसिक अधिकारियों ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है. इस बीच जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया ने इस ब्लास्ट को लेकर तीखा बयान दिया है.