लेटेस्ट न्यूज़

जेल में बंद SP नेता RP यादव से नहीं मिल पाए शिवपाल, कहा- अब BJP प्रजातंत्र की हत्या कर रही

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे. यहां शिवपाल सिंह यादव हत्या के मामले में जेल में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे. यहां शिवपाल सिंह यादव हत्या के मामले में जेल में बंद सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और दो बार सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके आरपी यादव से मिलने पहुंचे.

शिवपाल यादव ने आरपी यादव से मिलने के लिए जिला अधिकारी को एक पत्र भी लिखा था, लेकिन जब वह शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आरपी यादव को रायबरेली जेल से सुल्तानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे शिवपाल यादव काफी नाराज दिखे और उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब प्रजातंत्र की हत्या कर रही है.

रायबरेली में शिवपाल यादव ने प्रतापगढ़ की पट्टी से विधायक राम सिंह पटेल के आवास पर रुक कर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वहां पत्रकारों से बातचीत की. पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

शिवपाल यादव ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है .अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और प्रजातंत्र समाप्त हो रहा है. एक नई परंपरा शुरू हो रही है, जो आने वाले वक्त में लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बनेगी. सरकार हमेशा नहीं रहती वक्त बदलता है.’

राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आने से जहां राम सिंह पटेल के घर में क्षेत्रीय नेताओं का जमावड़ा बना रहा तो वहीं रायबरेली में समाजवादी पार्टी के चारों विधायकों की गैरमौजूदगी चारों तरफ चर्चा का विषय बनी रही.

कब प्रदान की गई थी शिवपाल सिंह यादव को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा?