लेटेस्ट न्यूज़

UP में कांग्रेस के लिए PK का प्लान? BJP से ज्यादा अखिलेश के लिए चिंता की बात क्यों, समझिए

भारतीय राजनीति में एक बार फिर पीके की चर्चा है. पीके यानी प्रशांत किशोर. 2014 में पीएम मोदी के लिए रणनीति बनाकर बीजेपी के लिए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

भारतीय राजनीति में एक बार फिर पीके की चर्चा है. पीके यानी प्रशांत किशोर. 2014 में पीएम मोदी के लिए रणनीति बनाकर बीजेपी के लिए प्रचंड जीत का रास्ता खोलने वालों में से एक पीके की पॉलिटिकल जर्नी ने पिछले 8 सालों में कई मील के पत्थर देखे. नीतीश कुमार का साथ, बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ी जीत दिलाना, आंध्र में जगन की ताजपोशी, भारतीय राजनीति में पीके की रणनीति लगातार हैवीवेट होती नजर आई है. इस बार पीके कांग्रेस के संग अपनी गुफ्तगू को लेकर चर्चा में हैं. और खासकर 2024 के लिए उनके कथित प्लान को लेकर बड़ी बातें हो रही हैं, जिसमें यूपी का एजेंडा भी शामिल बताया जा रहा है.