लेटेस्ट न्यूज़

पल्लवी पटेल ने अखिलेश को दिया झटका, राज्यसभा चुनाव में सपा के पक्ष में नहीं करेंगी वोट

मंगलवार को समाजवादी पार्टी को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े झटके लगे हैं. पहला झटका स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया तो दूसरा पल्लवी पटेल ने.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : फरवरी का महीना चल रहा है और उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड पड़ रही है,वहीं इस गुलाबी ठंड में प्रदेश फिजाओं सियासी गर्मी अभी से महसूस होने लगी है. बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े झटके लगे हैं. पहला झटका स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देकर दिया तो वहीं दूसरा झटका अपना दल कमेरवादी पार्टी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल ने दिया. पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को वोट ना देने की बात कही है.