UPTak Baithak Logo

पल्लवी का हमला बदस्तूर जारी, मंत्री आशीष को निशाने पर लेकर बोलीं- मैं अखिलेश यादव के विपक्ष में खुश

उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग में हुए कथित घोटालों और अनियमितताओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल
सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल
social share
google news

उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग में हुए कथित घोटालों और अनियमितताओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पल्लवी पटेल ने न केवल घोटाले का खुलासा किया, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "जीरो टॉलरेंस" नीति पर सवालिया निशान बताया.