लेटेस्ट न्यूज़

‘अपने नेतृत्व में सारे चुनाव हारे अखिलेश’, राजभर ने यूं खोली ‘पोल’, दे दी सबसे बड़ी नसीहत

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव (Rampur-Azamgarh By-election) में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने सहयोगी दलों के निशाने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव (Rampur-Azamgarh By-election) में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने सहयोगी दलों के निशाने पर आ गए हैं. इन सहयोगी दलों में सबसे मुखर हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar). सुभासपा चीफ ने पहले तो अखिलेश यादव को एसी कमरे से बाहरे निकल कर राजनीति की सलाह दी. अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए राजभर यहां तक बोल गए हैं कि जब से अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का नेतृत्व संभाला है, उन्हें किसी चुनाव में जीत नहीं मिली है.