लेटेस्ट न्यूज़

उधर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई जगहों पर ड्रोन से किया हमला, इधर अखिलेश यादव ने दिया ये रिएक्शन

भारत और पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक गंभीर बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

भारत और पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक गंभीर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ सभी दलों को एकजुट रहना चाहिए और इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ का माध्यम नहीं बनाना चाहिए. अखिलेश ने केंद्र सरकार से अपील की कि राष्ट्रीय योजनाओं पर राजनीति न हो और सेना के मनोबल को बढ़ाया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मौजूदा हालात में सरकार और सेना के साथ खड़ा होना वक्त की मांग है.