लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह का निधन: UP में तीन दिनों का राजकीय शोक, मैनपुरी में झुकाया गया SP का झंडा

Mulayam Singh Yadav passes away: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार, 10 अक्टूबर को मेदांता, गुरुग्राम में निधन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mulayam Singh Yadav passes away: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार, 10 अक्टूबर को मेदांता, गुरुग्राम में निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव ने अपने परिवार के लोगों की मौजूदगी में 82 साल की उम्र में आखिरी सांसें लीं. लंबे समय से मेदांता में मुलायम सिंह का इलाज चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर स्थिति में ICU में भर्ती थे. मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुहेलदेव पार्टी चीफ ओम प्रकाश राजभर जैसे तमाम दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट किया है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सीएम योगी ने यूपी में 3 दिनों के राजकीय शोक का ऐलान कर दिया है.