मिशन 2024: आज हुए चुनाव तो इस सर्वे में जानिए यूपी में BJP और विपक्ष को मिलेंगी कितनी सीट
यूपी में अब 2024 के लोकसभा चुनावों का रण सज चुका है. एक तरफ बीजेपी है, जो 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आत्मविश्वास…
ADVERTISEMENT

यूपी में अब 2024 के लोकसभा चुनावों का रण सज चुका है. एक तरफ बीजेपी है, जो 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आत्मविश्वास के रथ पर सवार है और यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत मिलने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव हैं, जो एक तरफ तो तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव के साथ मिलकर देश में थर्ड फ्रंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सभी 80 सीटों पर बीजेपी की हार की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस भी उत्साहित है, तो मायावती ने भी 2024 के लिए अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही हैं.
