मायावती की लखनऊ रैली में भोर में 4.30 बजे दिखा कुछ ऐसा नजारा, इतनी भारी भीड़ जुट आई
UP News: आज मायावती लखनऊ में महारैली कर रही हैं. बसपा समर्थकों का जमावड़ा लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर होने लगा है.
ADVERTISEMENT

Mayawati
UP News: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आज बसपा सुप्रीमो मायावती बड़ी रैली करने वाली हैं. इस रैली के लिए देर रात और भोर से ही बसपा समर्थकों का जमावड़ा लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर होने लगा है. आसपास के जिलों से बसपा के समर्थक गाड़ियों से भर-भरकर लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं. सुबह भोर में 4 से 4:30 के बीच रैली स्थल पर भारी भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला. ये नजारा यहां नीचे देखा जा सकता है.