लेटेस्ट न्यूज़

सपा का नाम लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- बेफिजूल की बातों से बचें, ‘INDIA’ पर दिखीं नरम

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो. अखिलेश यादव के इसी रुख को लेकर आज मायावती हमलावर दिखीं. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती इंडिया गठबंधन को लेकर नरम दिखी थीं.