आजमगढ़ उपचुनाव के बाद एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई गई खास बैठक से निकली ये बातें
हाल ही में घोषित हुए आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती एक्टिव मोड आ गई हैं. बता…
ADVERTISEMENT

हाल ही में घोषित हुए आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती एक्टिव मोड आ गई हैं. बता दें कि आजमगढ़ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत हासिल की थी. चुनाव में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (SP) के धर्मेंद्र यादव और तीसरे नंबर पर बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली रहे थे. चर्चा यह है कि चुनाव में बेशक गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे हों, लेकिन उन्हें हासिल हुए समर्थन से पार्टी ‘उत्साहित’ है.