लेटेस्ट न्यूज़

प्रिया सरोज के पास आकर बैठ गया शख्स और करने लगा ऐसी हरकत...सपा सांसद हो गईं असहज, कौन था ये?

SP MP Priya Saroj: सोशल मीडिया पर सपा सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिया सरोज अपने एक समर्थक की वजह से काफी असहज दिखाई दे रही हैं.

ADVERTISEMENT

SP MP Priya Saroj, SP MP Priya Saroj News, SP MP Priya Saroj video, Priya Saroj news, Priya Saroj viral video, up news, सपा सांसद प्रिया सरोज, प्रिया सरोज, प्रिया सरोज न्यूज, प्रिया सरोज वायरल वीडियो, यूपी न्यूज
SP MP Priya Saroj
social share
google news

SP MP Priya Saroj: समाजवादी पार्टी की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपा सांसद प्रिया सरोज काफी असहज दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स उनके पास आकर बैठ जाता है और वह उनके काफी करीब आ जाता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स की गतिविधियां से सपा सांसद प्रिया सरोज काफी असहज हो गईं. 

कहां का है ये वीडियो?

मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा ये वीडियो जौनपुर की केराकत विधानसभा का है. बताया जा रहा है कि 19 जनवरी यानी कल सपा सांसद प्रिया सरोज यहां आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में चीफ गेस्ट बनकर गईं. वह मंच पर बैठी ही थीं, तभी एक शख्स, जो उनका समर्थक बताया जा रहा है, सपा सांसद के पास आकर बैठ गया.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने पहले सपा सांसद के पैर छूएं और फिर उनके करीब आकर, उनके कान में कुछ कहने लगा. इस दौरान सपा सांसद प्रिया सरोज काफी असहज लगीं. 

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रिया सरोज ने उससे साफ कहा कि वह थोड़ा दूर होकर बैठे. मगर उनकी इस बात का उस शख्स पर कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद सपा सांसद के पीछे बैठे एक शख्स ने उस शख्स से उठने के लिए कहा. जिस समय मंच पर ये सब हो रहा था, उसी समय वहां किसी ने इस पूरे घटना क्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है. 

हम आपको ये भी बता दें कि अभी तक इस मामले को लेकर प्रिया सरोज का पक्ष सामने नहीं आया है. इसी के साथ उन्हें असहज करने वाले समर्थक की भी पहचान नहीं हो सकी है. 

क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर हैं सपा सांसद

आपको बता दें कि प्रिया सरोज ने 25 साल की उम्र में सांसद बनकर सभी को चौंका दिया था. कुछ समय पहले ही उन्होंने भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई की है. बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों की शादी होने वाली हैं. 

आपको ये भी बता दें कि प्रिया सरोज राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता तूफानी सरोज 3 बार सांसद रह चुके हैं और फिलहाल वह सपा के विधायक हैं. मछली शहर क्षेत्र तूफानी सरोज का सियासी क्षेत्र रहा है.