लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव से पहले RLD को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary and Ramashish Rai
Jayant Chaudhary and Ramashish Rai
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है. पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में राजनीति में बढ़ते धनबल, परिवारवाद, जातीय विभाजन और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.