UP में 65 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान करने वाले अखिलेश ने सहयोगियों को दिया ये खास मैसेज
सपा चीफ ने कहा कि उन्होंने अपने गठबंधन के सहयोगियों को पहले कभी निराश नहीं किया है और आगे भी नहीं करेंगे.
ADVERTISEMENT

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के संकेत देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपने गठबंधन के सहयोगियों को पहले कभी निराश नहीं किया है और आगे भी नहीं करेंगे.
