लखीमपुर खीरी: किसानों को रौंदने में मंत्री पुत्र आरोपी, पर यहां BJP जीती, अब ये बोले लोग
लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, जिसमें 4 किसान समेत 8 लोगों की…
ADVERTISEMENT

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, जिसमें 4 किसान समेत 8 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर प्रदर्शनकारी 4 किसानों को रौंदने का आरोप लगा था. मगर इस घटना का असर यूपी चुनाव में बीजेपी पर लखीमपुर खीरी जिले की आठों विधानसभा पर नहीं पड़ा. बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है.