कानपुर: BJP महिला MLA ने अपने ही सांसद को बताया ‘ब्राह्मण विरोधी’, जनेऊ दिखाने लगे नेताजी
उत्तर प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को लेकर राजनीति गर्म है. हालिया मामला कानपुर देहात से सामने आया है,…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को लेकर राजनीति गर्म है. हालिया मामला कानपुर देहात से सामने आया है, जहां बीजेपी की महिला विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अपनी ही पार्टी के सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है. बता दें कि महिला विधायक के आरोपों के बाद सांसद ने भी पलटवार किया. सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि ‘उनसे (प्रतिभा शुक्ला) बड़ा ब्राह्मण मैं हूं, मैं जनेऊ भी पहनता हूं.’