लेटेस्ट न्यूज़

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के UP आगमन पर जयंत बोले- तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश!

UP Political News: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गई. दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंची जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल हुई. यूपी में इस यात्रा के प्रवेश करने पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने एक ट्वीट किया. चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम!”