UPTak Baithak Logo

हाथरस में रालोद विधायक प्रदीप चौधरी ने सीएम योगी को 2029 में PM बनाने के लिए जनता से भरवाई हुंकार!

UP News: हाथरस में 548 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण के दौरान रालोद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेल दिया. विधायक ने सादाबाद में स्टेडियम की मांग करते हुए जनता से अपील की कि साल 2027 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा सीएम और 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi (File Photo)
social share
Google CTA

UP Political News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों के शंखनाद के बीच एक ऐसा सियासी वाकया हुआ, जिसने सूबे से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है. सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जब सीएम योगी 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास योजनाओं की सौगात दे रहे थे, तभी मंच से एक ऐसी राजनीतिक अपील हुई जिसने पूरे माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया.