यूपी में आज हुए विधानसभा चुनाव तो CM योगी, अखिलेश और मायावती में कौन रहेगा आगे? नतीजा चौंकाऊ
यूपी Tak ने अपने विश्लेषण में ये पाया है कि अगर आज यूपी में विधानसभा चुनाव हो गए तो सूबे में कौनसी पार्टी आगे रहेगी. बता दें कि यूपी Tak के विश्लेषण में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जिन्हें आप खबर में आगे तफ्सील से जान सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Mayawati, Akhilesh Yadav, CM Yogi
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों घोषित होने के बाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास अपने ऊफान पर है. इसकी मुख्य वजह यही है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में यूपी के भीतर सपा सिंगल लार्जेस्ट पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है. वहीं, दूसरी तरफ नतीजों के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कैम्प में मायूसी है. चुनाव में भाजपा ने यूपी में 33 सीटें जीती हैं, वहीं बसपा एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. इस बीच यूपी Tak ने अपने विश्लेषण में ये पाया है कि अगर आज यूपी में विधानसभा चुनाव हो गए तो सूबे में कौनसी पार्टी आगे रहेगी. बता दें कि यूपी Tak के विश्लेषण में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जिन्हें आप खबर में आगे तफ्सील से जान सकते हैं.