लेटेस्ट न्यूज़

दिल को ठेस पहुंचाने वाली बात नहीं कही... ये बोल अब मायावती का शुक्रिया अदा करने लगे आजम खान, मामला क्या है?

मायावती ने 9 अक्टूबर को अपनी रैली में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का बिना नाम लिए बहुत सारी बातें कहीं. मायावती ने कहा कि अगर उन्हें किसी से मिलना होता तो वो छुप-छुपकर नहीं खुले आम मिलती हैं.इसके बाद अब आजम खान ने इसका जवाब देते हुए कहा की वो मायावती की इज्जत और एहतराम करते हैं.

ADVERTISEMENT

Azam Khan
सपा नेता आजम खान
social share
google news

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जब जेल से बाहर आए तो चर्चा उठी कि क्या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में उनके शामिल होने की तैयारी है? कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आजम खान की अनुपस्थिति में उनके परिवार से बसपा सुप्रीमो मायावती की मुलाकात हुई है. पर मायावती ने 9 अक्टूबर को अपनी रैली में इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने आजम खान का बिना नाम लिए बहुत सारी बातें कहीं. मायावती ने कहा कि अगर उन्हें किसी से मिलना होता तो वो छुप-छुपकर नहीं खुले आम मिलती हैं. उन्होंने ये भी कहा की ऐसी अफवाहों से बचकर रहें. यानी ये तय हो गया कि आजम के बसपा में जाने का अभी कोई सवाल नहीं है. पर आजम खान ने इस बीच न्यूज एजेंसी ANI से बाचतीत में मायावती को लेकर ऐसी बातें कहीं जिसे लेकर अब नई चर्चाएं शुरू हैं.