UPTak Baithak Logo

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव Live: BJP के अमन गिरि जीते, सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने मानी हार

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज यानी रविवार को मतों की गिनती हो रही है. बता दें कि यहां गुरुवार को वोटिंग हुई थी. गोला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज यानी रविवार को मतों की गिनती हो रही है. बता दें कि यहां गुरुवार को वोटिंग हुई थी. गोला उपचुनाव में 57.35 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की थी. दरअसल, यह सीट छह सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई थी. इस उपचुनाव में बीजेपी ने अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को मैदान में उतारा है, जबकि सपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक विनय तिवारी हैं. इस उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था. यहां मुख्य तौर पर अमन गिरी और विनय तिवारी के बीच ही मुकाबला है. बता दें कि गोला उपचुनाव से संबंधित सभी लाइव अपडेट्स आपको इस ब्लॉग में लगातार देखने को मिलेंगे.