लेटेस्ट न्यूज़

घोसी: ये राजभर नेता तो आए SP के सुधाकर सिंह के साथ, क्या दारा सिंह चौहान के साथ होगा खेला?

Ghosi Bylection: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन देने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghosi Bylection: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. दरअसल, इस उपचुनाव के लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने अरविंद राजभर नामक शख्स को अपना कैंडिडेट बनाया था. मगर नामांकन पत्रों की जांच के बाद अरविंद राजभर का पर्चा खारिज कर दिया गया. पर्चा खारिज होने के बाद सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नेताओं ने सुभापसा चीफ ओम प्रकाश राजभर और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इन्हीं के द्वारा षड्यंत्र करके हमारे प्रत्याशी का नामांकन खारिज कराया गया है.’