Ghosi Byelection 2023 Live: घोसी में सुबह 1 बजे तक हुई 33.52% वोटिंग
Ghosi Byelection 2023: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी दलों के गठजोड़ ‘INDIA‘ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव…
ADVERTISEMENT

Ghosi Byelection 2023: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी दलों के गठजोड़ ‘INDIA‘ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के बीच पहली चुनावी भिड़ंत के लिए घोसी विधानसभा उपचुनाव के रूप में मंच पूरी तरह से तैयार है. इस उपचुनाव के लिए आज यानी 5 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. आपको बता दें कि यहां वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, घोसी में 1 बजे तक 33.52% वोटिंग हुई है.