लेटेस्ट न्यूज़

आजम पर बोले केशव, ‘यह समाजवादी पार्टी की बीमारी, मैं डॉक्टर नहीं जो इलाज करूं’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर से समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक आजम खान अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. आजम खान भले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर से समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक आजम खान अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. आजम खान भले ही सीतापुर जेल में बंद हों, लेकिन उनको लेकर हलचल पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों में है. एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे आजम अपनी भविष्य की सियासत को लेकर क्या रुख अपनाएंगे, ये वक्त ही बताएगा. बहरहाल, बाराबंकी जिले में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खान को लेकर प्रतिक्रिया दी है.