लेटेस्ट न्यूज़

क्या CM योगी ने PM मोदी और अमित शाह का नहीं किया अभिवादन? वायरल वीडियो का पूरा सच यहां देखिए

Yogi Adityanath viral video: दिल्ली में हुई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से निकले एक वीडियो पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बीजेपी में यूपी बनाम दिल्ली की खींचतान इतनी बढ़ गई है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सामान्य दुआ-सलाम, नमस्ते तक नहीं किया

ADVERTISEMENT

CM Yogi with PM Modi and Amit Shah
CM Yogi with PM Modi and Amit Shah
social share
google news

Yogi Adityanath viral video: इस वक्त उत्तर प्रदेश की सियासत में प्रदेश बनाम केंद्र की खींचतान के चर्चे हैं. लोकसभा चुनावों में बीजेपी की करारी हार के बाद से ही पार्टी के भीतर एकजुटता का संकट देखा जा रहा है. पार्टी में संगठन बनाम सरकार के सवाल पर भी सियासी गतिरोध नजर आ रहा है. इसी बीच दिल्ली में हुई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से निकले एक वीडियो पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बीजेपी में यूपी बनाम दिल्ली की खींचतान इतनी बढ़ गई है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सामान्य दुआ-सलाम, नमस्ते तक नहीं किया.