लेटेस्ट न्यूज़

दीपक ने संघमित्रा पर लगाया चुनाव आयोग से शादी की बात छिपाने का आरोप, एफिडेविट में क्या है?

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्रा मौर्य फिर एक बार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, दीपक कुमार स्वर्णकार नामक शख्स ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sanghmitra Maurya News: बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्रा मौर्य फिर एक बार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, दीपक कुमार स्वर्णकार नामक शख्स ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं, दीपक ने यह भी दावा किया है कि 2019 के जनवरी में महीने में संघमित्रा ने उनसे शादी की थी. दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघमित्रा ने 2019 में लोकसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग को जो एफिडेविट दिया था उसमें उन्होंने विवाहित होने की बात का उल्लेख नहीं किया था. इस बीच यूपी तक ने संघमित्रा द्वारा दायर किए गए एफिडेविट के पन्नों को खंगाला, उससे हमें जो जानकारी हासिल हुई उसे आप खबर में आगे जानिए.