लेटेस्ट न्यूज़

खेसारी संग इश्क लड़ा रहीं शिल्पी राज, दिलवा चोरी कै के गाने में बवाल मचा रही दोनों की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गई है.

ADVERTISEMENT

Khesari and shilpi
Khesari and shilpi
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गई है. उनका नया गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस गाने की मस्ती भरी धुन और खेसारी-शिल्पी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. यूट्यूब पर धमाल मचाने वाला यह गाना कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है.

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ 29 जून को रिलीज हुआ. इस गाने में खेसारी के साथ मशहूर गायिका शिल्पी राज की आवाज ने जादू बिखेरा है. गाने के बोल, संगीत और खेसारी की शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रिलीज के 24 घंटों के भीतर ही इस गाने ने यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए और यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में सातवें पायदान पर काबिज है. खेसारी के फैंस हमेशा उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने चहेते स्टार को निराश नहीं किया.

‘दिलवा चोरी कै के’ में खेसारी और शिल्पी की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. गाने का वीडियो भी उतना ही रंगीन और मनोरंजक है जितना इसके बोल और धुन. सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं. यह गाना न केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है बल्कि नए दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. खेसारी लाल यादव की यह नई पेशकश एक बार फिर साबित करती है कि वह भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह क्यों कहलाते हैं.