Mood kya hai Agra: आगरा में बीजेपी की मुसीबत बढ़ा सकती है BSP? पत्रकारों ने बताया क्या है सियासी मिजाज?
Mood kya hai Agra: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जिले का राजनीतिक मिजाज क्या है? जानिए 9 विधानसभा सीटों का पूरा समीकरण और वरिष्ठ पत्रकारों का विश्लेषण यूपी Tak पर.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Agra
Mood kya hai Agra: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल आगरा जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 2017 और 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया था. लेकिन 2027 के महासमर से पहले 'दलितों की राजधानी' कहे जाने वाले आगरा का सियासी मूड क्या है? स्थानीय पत्रकारों, राजनीतिक विश्लेषकों के बीच हुई चर्चा में आगरा की राजनीति के कई हैरान करने वाले पहलू सामने आए हैं.
