लेटेस्ट न्यूज़

5G सेवा लॉन्च: CM योगी ने तारीफ की तो अखिलेश यादव ने 5जी का अलग ही मतलब बता दिया

UP Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा देने वाली 5जी सेवा की शनिवार को शुरुआत की. प्रधानमंत्री द्वारा 5जी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा देने वाली 5जी सेवा की शनिवार को शुरुआत की. प्रधानमंत्री द्वारा 5जी सेवा सेवा की शुरुआत करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इस मौके पर उन्होंने जमकर पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े. वहीं, दूसरी तरफ सीएम योगी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए मजे लिए.

किसने क्या कहा?

सीएम ने ट्वीट कर कहा,

“आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ ‘विकसित भारत-डिजिटल भारत’ के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है. ‘नए भारत’ की शक्ति को आज से मिल रही 5G गति देश की Innovative उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी. इस नए युग की शुरूआत हेतु अभिनंदन प्रधानमंत्री जी!”

योगी आदित्यनाथ

वहीं, सीएम योगी के इस बयान के बाद सपा प्रमुख ने तंज कसा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है: G=गरीबी G=घोटाला G=घपला G=घालमेल G=गोरखधंधा.”

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस’ 2022 (आईएमसी) में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी इंटरनेट सेवाओं का उद्घाटन किया. अगले दो साल में इस सेवा का विस्तार समूचे देश में किए जाने की योजना है.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “5जी एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है और इससे बेशुमार अवसर पैदा होने की संभावना है.” उन्होंने कहा कि देश दूरसंचार की 2जी, 3जी एवं 4जी प्रौद्योगिकी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था लेकिन 5जी सेवा के मामले में देश ने इतिहास रच दिया है.

कानपुर: GSVM मेडिकल कॉलेज में फैला स्वाइन फ्लू, एक छात्रा गंभीर, हरकत में आई योगी सरकार