उन लोगों का धन्यवाद जिन्होंने गाजी मेला…बहराइच आए सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव का नाम लेते हुए ये कहा
UP News: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने महाराजा सुहेलदेव का नाम लेकर कई बड़ी बातें बोलीं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच दौरे पर आए. यहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के 'विजय उत्सव' कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, महाराजा सुहेलदेव के साथ इतिहास ने नाइंसाफी की. सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके साथ अब नाइंसाफी नहीं होने देगी. इस दौरान सीएम योगी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साफ आदेश है कि राष्ट्र नायकों का सम्मान होना चाहिए.