‘इन्हें गाजी प्यारे हैं…’.सीएम योगी ने मिल्कीपुर में चुन-चुन कर साधे सपा पर निशाने
UP News: आज मिल्कीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
UP News: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरम है. आने वाली 5 फरवरी के दिन मिल्कीपुर में मतदान होना है. इसी बीच आज मिल्कीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी को 'गाजी' और 'पाजी' प्यारे हैं.