UPTak Baithak Logo

हर हाल में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहना चाहिए, जनता हर गतिविधि पर रखती है नजर: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किए. इस दौरान उन्होंने कहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस बल के प्रति विश्वास बना रहना चाहिए, इसके लिए जो भी उपाय होने हैं, उनको बेहतर ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए. सीएम योगी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है कि जब हाल की कुछ घटनाओं को लेकर यूपी की कानून व्यवस्था और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.